गोंडा - उत्तरप्रदेश

गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पांच बोगियां पलटीं।

गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पांच बोगियां पलटीं।

गोंडा।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। जहां गोंडा-गोरखपुर रेलमार्ग पर मोतीगंज के पिकौरा गांव के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पांच बोगियां पटरी से उतर गई, जिससे 4 यात्रियों की मौत बताई जा रही है। जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। रेलवे व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हादसे के बाद रूट पर आने वाली ट्रेनें बाधित हो गई है।

गोंडा गोरखपुर रेल ट्रैक पर मोतीगंज- झिलाही स्टेशन के बीच पिकौरा गांव के समीप हुए ट्रेन हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अफसरों को मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य करने तथा घायलों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ अस्पताल पहुंचाकर, उनके समुचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं‌।  मुख्यमंत्री ने मृतकों की परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को मोतीगंज झिलाही स्टेशन के बीच अचानक डिरेल हो गई। ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतरकर ट्रैक के किनारे पलट गए। बता दें कि जो ट्रेन हादसे का शिकार हुई है, उसका नंबर 15904 है।

वहीं पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों व उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा समेत वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस बृहस्पतिवार के दोपहर करीब ढाई बजे गोंडा गोरखपुर रेलखंड पर मोतीगंज झिलाही स्टेशन के बीच पिकौरा गांव के समीप अचानक डिरेल हो गई और ट्रेन के चार एसी कोच पटरी से उतरकर ट्रैक के किनारे पलट गए, जबकि अन्य बोगियां भी ट्रैक से नीचे उतर गई। इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हुई है जबकि 20 से 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे की खबर मिलते ही मनकापुर के एसडीएम व कोतवाली पुलिस तथा मोतीगंज थाने की पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना स्तर पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा समेत वरिष्ठ प्रशासनिक पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और डीएम की देखरेख में राहत व बचाव कार्य चल रहा है। रेल विभाग के स्थानीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे में मारे गए यात्रियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। अधिकारी उनकी पहचान की कोशिश में जुटे हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के अवपथन के फलस्वरूप गोंडा से दुर्घटना राहत चिकित्सा यान दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। रेल यात्रियों की मदद एवं अन्य जानकारी के लिए रेलवे द्वारा हेल्प लाइन नम्बर जारी किये गये हैं। हादसे के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्री और उनके परिजनों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लखनऊ के लिए 8957409292 व गोंडा में 8957400965, सीवान में 9026624251, छपरा में 8303979217 तथा देवरिया सदर में 8303098950 इस नंबर पर जानकारी ली जा सकती है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के कारण 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है। 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

6 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

6 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

12 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

15 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago