अयोध्या उत्तर प्रदेश

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

अयोध्या।

अयोध्या में रामघाट बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई, जहां दर्शन-पूजन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी को एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह दुखद हादसा शाम करीब 7 बजे भीखीपुर क्षेत्र में दशमेश पेट्रोल पंप के पास घटित हुआ। पिकअप गाड़ी कुल 19 श्रद्धालु सवार थे, जो रामनगरी अयोध्या में पवित्र स्नान और आराध्य के दर्शन-पूजन के बाद अपने गृह जनपद गाजीपुर की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस  ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चीख-पुकार मच गई और पिकअप सवार 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय नागरिक और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े, साथ ही तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस प्रशासन और राहत दल ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बिना देर किए दर्शन नगर स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक जांच के उपरांत चिकित्सकों ने 65 वर्षीय सावित्री देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतका गाजीपुर जिले के बिरनो थाना अंतर्गत महमूदपुर कुट्टिया गांव की निवासी थीं। दुर्घटना में घायल हुए अन्य 15 श्रद्धालुओं—बब्बन, गौरी शंकर, राजकुमार राजभर, रामकृत, बब्बन राजभर, रामचंद्र, अंबिका, जितेंद्र, सुरेश राम, विनोद, दिनेश राजभर, कैलाश चौहान, जोगेंद्र, मनोज राजभर और राजेंद्र का उपचार जारी है, जिनकी हालत फिलहाल चिकित्सकों द्वारा सामान्य और खतरे से बाहर बताई गई है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

6 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

12 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

15 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago