हैदरगजं - अयोध्या

युवक ने फांसी लगाई, घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला।

युवक ने फांसी लगाई, घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक 30 साल के युवक ने बुधवार रात फांसी लगा लगाकर जान दे दी। घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका शव मिला। परिजनों के मुताबिक, युवक महेश भारती कुछ दिनों से परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया ।
मामला हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जाना के चौबेपुर गांव का है। महेश भारती कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर छत के पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। देर तक दरवाजा ना खुलने पर परिजनों ने झरोखे से देखा, तो महेश पंखे से लटक रहा था। लोगों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।
प्रभारी निरीक्षक थाना हैदरगंज मोहम्मद अरशद सहित पुलिस फोर्स ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले में मृतक सहित परिजनों के मोबाइल नंबर की जांच शुरू की है।

प्रभारी निरीक्षक थाना हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने बताया- प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago