
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सुप्रसिद्ध गुप्तार घाट पर शुक्रवार की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पति-पत्नी ने जान देने के इरादे से सरयू नदी के गहरे पानी में छलांग लगा दी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आए इस दंपती की पहचान सुधीर श्रीवास्तव और उनकी 45 वर्षीय पत्नी अर्चना श्रीवास्तव के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों और मौके से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गुप्तार घाट पहुंचे थे। नदी में कूदने से पहले दोनों ने किसी भी तरह अलग न होने के इरादे से अपने हाथ एक-दूसरे से मजबूती से बांध रखे थे और फिर सीधे उफनती सरयू नदी में छलांग लगा दी।
दंपती के नदी में कूदते ही घाट किनारे मौजूद स्थानीय गोताखोरों की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने बिना एक पल गंवाए अदम्य साहस का परिचय दिया। गहरे पानी और तेज बहाव के बीच गोताखोरों ने बेहद तत्परता दिखाते हुए दोनों को डूबने से पहले ही सुरक्षित पकड़ लिया और कुछ ही मिनटों के भीतर सकुशल बाहर खींच लाए।
पानी से सुरक्षित निकाले जाने के बाद गोताखोरों की टीम ने दोनों को तुरंत मौके पर मौजूद मीरन घाट महिला चौकी प्रभारी किरण पाल और सिपाही रमन शर्मा के सुपुर्द कर दिया। प्राथमिक तौर पर दोनों को सुरक्षित पाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इतनी दूर भोपाल से आकर अयोध्या में इस तरह एक साथ आत्मघाती कदम उठाने के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस दोनों से बेहद संवेदनशील तरीके से पूछताछ कर रही है और उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि व घटना की मूल वजहों की तहकीकात में जुटी हुई है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More
07 नवंबर को 10वां दीपोत्सव, गुलाबी पत्थरों से सजी राम की पैड़ी, मुख्यमंत्री और विशिष्ट… Read More