अयोध्या उत्तर प्रदेश

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत इनायतनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहां सड़क पर अचानक आई नीलगाय से टकराकर एक बाइक सवार अधेड़ की जान चली गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान कहुआ गांव निवासी 52 वर्षीय रामभजन (पुत्र) राम दुलारे के रूप में हुई है। यह दुखद हादसा उस वक्त हुआ जब रामभजन अपने दो अन्य परिचितों के साथ स्थानीय बाजार से जरूरी कामकाज निपटाकर मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में अचानक झाड़ियों से निकलकर एक नीलगाय सड़क के बीच आ गई, जिससे चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और तेज रफ्तार बाइक सीधे नीलगाय से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग छिटककर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने रामभजन को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके साथ घायल हुए अन्य दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है। दुर्घटना और मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी पाकर इनायतनगर पुलिस अस्पताल पहुंची और प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर उपनिरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं और नीलगायों की वजह से आए दिन इस तरह के जानलेवा हादसों का खतरा बना रहता है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

6 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

6 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

12 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

15 hours ago