अयोध्या उत्तर प्रदेश

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

अयोध्या।

अयोध्या जिले को मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के खंडासा थाना अंतर्गत अंजरौली गांव में सरकारी लाइसेंसी देशी शराब की दुकान खोलने को लेकर विवाद सामने आया है। दुकान के प्रतिनिधि अंगद कुमार सिंह ने कुछ स्थानीय लोगों पर सेल्समैन के साथ गाली-गलौज, मारपीट की धमकी देने, दुकान खोलने से रोकने और बाहर लगे साइनबोर्ड को तोड़कर आग लगाने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने खंडासा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 9:55 बजे दुकान का सेल्समैन अवधेश कुमार दुकान खोलने पहुंचा था। आरोप है कि जैसे ही उसने ताला खोलकर शटर उठाने का प्रयास किया, वहां मौजूद कई पुरुष और महिलाओं ने उसे घेर लिया। इनमें प्रदीप यादव भी शामिल थे, जिन्हें प्रार्थी ने जिला पंचायत सदस्य का प्रतिनिधि बताया है। आरोपियों ने कथित तौर पर सेल्समैन को गाली देते हुए दुकान नहीं खोलने की चेतावनी दी।

सेल्समैन ने जब दुकान को सरकारी बताते हुए इससे सरकार को राजस्व मिलने की बात कही तो आरोप है कि लोगों ने उसकी बात अनसुनी कर दी। आबकारी निरीक्षक और दुकान के लाइसेंसी को फोन करने के लिए मोबाइल निकालने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

प्रार्थी के अनुसार, सेल्समैन ने फोन से उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 पर सूचना देने को कहा गया। आरोप है कि कुछ देर बाद जब सेल्समैन दुकान के पास लौटा तो बाहर लगा साइनबोर्ड टूटा हुआ था और उसमें आग लगा दी गई थी। पुलिस की डायल 112 टीम के पहुंचने तक हंगामा करने वाले लोग वहां से चले गए।

अंगद कुमार सिंह ने बताया कि घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, दुकान के संचालन में सुरक्षा उपलब्ध कराने और दुकान बंद रहने से हुए राजस्व नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। मामले में पुलिस की कार्रवाई का विवरण सामने नहीं आया है।

editor

Recent Posts

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

7 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

13 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

15 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago