अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीरामनगरी पहुंची NSG और अन्य टुकड़ियां, दशरथ महल से संचालित हुआ आपरेशन।

श्रीरामनगरी पहुंची NSG और अन्य टुकड़ियां, दशरथ महल से संचालित हुआ आपरेशन।

अयोध्या।
अयोध्या श्री रामनगरी में श्रीराममंदिर समेत रामनगरी के प्रमुख मठ-मंदिरों की सुरक्षा-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने और आपात स्थिति में आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए चार दिन से जिले में डेरा डाले एनएसजी की कवायद शनिवार को भी जारी रही। अलग-अलग टुकड़ियों में रामनगरी पहुंचे एनएसजी के कमांडो और अधिकारियों ने भौगोलिक हालात का जायजा लिया। चार दिवसीय दौरा सकुशल संपन्न होने के बाद ज्यादातर कमांडो और अधिकारी वापस रवाना हो गए हैं। देर रात तक एनएसजी ने दशरथ महल बड़ी जगह को केंद्र बनाकर राममंदिर के साथ हनुमानगढ़ी और कनक भवन क्षेत्र में आपात स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास किया था। रामनगरी के ऐतिहासिक सावन झूला मेला के पूर्व रामनगरी के राममंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने और राममंदिर समेत प्रमुख मठ-मंदिरों हनुमानगढ़ी और कनक भवन आदि पर आपात स्थिति से निपटने के लिए भौगोलिक क्षेत्र के अध्ययन के साथ ऑपरेशन पूर्वाभ्यास के लिए एनएसजी चार दिवसीय दौरे पर जनपद आई थी।
आतंकी हमले से निपटने के लिए शुक्रवार की देर शाम पूरे येलो जोन को आइसोलेट करवा दुकानों को बंद करवाया गया था और देर रात एनएसजी की ओर से एटीएस, पीएसी, पुलिस के कमांडो तथा पैरामिलेट्री व पुलिस, एसडीआरएफ, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड तथा सेना के आपरेशन दस्ते के साथ पूर्वाभ्यास किया गया।

श्रीराममंदिर, हनुमानगढ़ी और कनक भवन पर आपरेशन संचालित करने के लिए दशरथ महल में जुटे एनएसजी के आपरेशन विंग के अधिकारियों ने आपात हाल से निपटने के लिए साजो-सामान से लैस कमांडो दस्ते को बोर्ड पर पूरे क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का नक्शा दिखाया और फिर टुकड़ियों में आपरेशन के लिए रवाना किया। विभिन्न रास्तों के साथ छतों और कंगूरों पर कमांडो ने मोर्चा संभाला, रस्सी के सहारे ऊपर चढ़े और नीचे उतरे तथा विभिन्न दस्तों के समन्वय से आपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया। इसके बाद पूरे आपरेशन की समीक्षा भी कराई गई। एनएसजी ने विशिष्ट क्षेत्र के एक-एक बिंदुओं, रास्तों आदि का ब्यौरा तैयार किया है। दौरे के अंतिम दिन अलग-अलग टुकड़ियों में अयोध्या पहुंच एनएसजी के अधिकारियों और जवानों ने महत्वपूर्ण मंदिरों के अलावा सरयू के घाटों, रेलवे स्टेशन आदि का जायजा लिया है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago