
पृथ्वीनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलटी।
गोंडा।
गोंडा जिले में रविवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया जब पृथ्वीनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी नहर में जा गिरी। हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी व डीएम पहुंचकर राहत व बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं।
घटना सुबह उस समय हुई जब मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता अपने परिवार और मित्रों के साथ बोलेरो गाड़ी से गोंडा के प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही गाड़ी पारासराय-अलावल देवरिया मार्ग के पास रेहरा गांव स्थित सरयू नहर पुल के करीब पहुंची, वाहन अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे। जैसे ही गाड़ी नहर में पलटी, पानी के तेज बहाव और वाहन के अंदर फंसे होने के कारण 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इटियाथोक थाना अध्यक्ष केजी राव ने बताया कि अब तक 11 शवों को नहर से बरामद किया गया है जबकि चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही गोंडा के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, वहीं घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। मृतकों में कई एक ही परिवार से हैं, जिससे शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में मातम पसरा है और परिजन बेसुध हैं। जिला प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता और राहत कार्यों की घोषणा की गई है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More