गोंडा - उत्तरप्रदेश

शिक्षिका का अश्लील वीडियो बनाया, धमकाकर दुष्कर्म।

शिक्षिका का अश्लील वीडियो बनाया, धमकाकर दुष्कर्म।

गोंडा।
गोंडा जिले के एक कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षिका ने पड़ोस में किराये के मकान में रहने वाले ज्योतिष सर्वेश तिवारी के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि सर्वेश ने तमंचे के बल पर उनका अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। कानपुर के एक अस्पताल में गर्भपात भी कराया। पुलिस छानबीन कर रही है।
कानपुर की मूल निवासी व जिले के एक कंपोजिट स्कूल में तैनात सहायक अध्यापिका ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि वह शहर में किराये के मकान में बहन के साथ रहती थीं। 13 मार्च 2022 को बहन सामान लेने के लिए दुकान गई, तो पड़ोस में किराये पर रहने वाला ज्योतिष सर्वेश तिवारी कमरे में घुस आया। तमंचे के बल पर धमकाकर उनका अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता ने सामान लेकर लौटी बहन को आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों बहनों ने सिविल लाइंस पुलिस चौकी में शिकायत की। वहां पुलिस ने दोनों पक्षों में शादी की सहमति पर समझौता करा दिया।
शिक्षिका का आरोप है कि सर्वेश वीडियो वायरल की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। फिर कानपुर के अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करा दिया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया आरोपी सर्वेश तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की जा रही है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago