मिल्कीपुर-अयोध्या

विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,तार बदलते समय अचानक सप्लाई चालू होने से गई थी युवक की जान।

विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,तार बदलते समय अचानक सप्लाई चालू होने से गई थी युवक की जान।

मिल्कीपुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर  में राधा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा जर्जर विद्युत तारों को बदलने का कार्य चल रहा था। तार बदलते समय अचानक विद्युत सप्लाई संचालित हो गई। जिसकी चपेट में आने से काम कर रहे अवधेश यादव की मौत हो गई थी। कंपनी के सुपरवाइजर अखिलेश सिंह विद्युत उपकेन्द्र से शट डाउन भी लिया गया था। अवधेश के पिता की तहरीर पर आरोपी विद्युत कर्मियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राधा कंट्रक्शन से टाइअप एनसीसी कंपनी द्वारा मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र के गुजरामऊ गांव में पुरानी विद्युत लाइन के तारों को बदलने का काम कराया जा रहा है।

ठेकेदार कन्हैया प्रसाद ने बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के असरेवा मठिया निवासी अवधेश यादव (पुत्र) रामानंद को तार बदलने के लिए लगाया था। सोमवार को करीब 3 बजे शट डाउन होने के बावजूद भी अचानक विद्युत आपूर्ति हो जाने के चलते लाइन पर काम कर रहे अवधेश यादव झुलस कर नीचे जा गिरा था। साथियों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

युवक के पिता ने कोतवाली इनायत नगर पुलिस को अज्ञात विद्युत कर्मियों के विरुद्ध तहरीर दिया था। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि कर्मचारियों के पिता की तहरीर पर अज्ञात विद्युत कर्मियों के खिलाफ धारा 304-ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago