
चोरों के गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक का चोरी के सामन बरामद।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के खंडासा पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से 5 शातिर चोरों को भारी मात्रा में चोरी के समान सहित गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शातिर चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। खंडासा पुलिस को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के विनायकपुर डबल नहर पुलिया ड्योढी मार्ग से समय प्रात करीब 5 बजे ग्राम इच्छोई, विनायकपुर, तथा इनायत नगर , रुदौली और रौनाही थानों में दर्ज मुकदमों से सम्बन्धित 5 अभियुक्तगण को चोरी किये गये घरेलू इलेक्ट्रिकल सामान, नकदी, जेवरात तथा 4 मोटर साइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए शातिर चोरों में दीनानाथ (पुत्र) स्व मातादीन निवासी मोहली, अर्जुन (पुत्र) स्व राम सजीवन नि सेवरा पूरे माली, सुनील कुमार (पुत्र) राम अम्बार निवासी गोसाई का पुरवा धौरहरा मुकन्दहा व अवधेश (पुत्र) जगन्नाथ निवासी गोसाई का पुरवा धौरहरा मुकन्दहा तथा अनिल कुमार (पुत्र) हनुमान प्रसाद निवासी अल्लीपुर खजुरी शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, सुधीर कुमार, हरिशंकर राय व प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, निधि एवं विक्रम सिंह सहित हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार बिन्द, धर्मेन्द्र यादव, सौरभ यादव, राहुल गौतम, मुनीष कुमार व शरद कुमार शामिल रहे।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More