मिल्कीपुर-अयोध्या

बुजुर्ग से दुर्व्यवहार का मामला,दरोगा लाइन हाजिर, बुजुर्ग की चोटी खींची।

बुजुर्ग से दुर्व्यवहार का मामला,दरोगा लाइन हाजिर, बुजुर्ग की चोटी खींची।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर में बुजुर्ग से दुर्व्यवहार के मामले में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने दरोगा हर्ष नारायण तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई घटना के 15 दिन बाद की गई है।
घटना कुमारगंज के सरूरपुर मजरे रघुबर पांडेय का पुरवा गांव की है। दरोगा हर्ष नारायण तिवारी मारपीट के एक आरोपी निखिल की तलाश में गांव पहुंचे थे। गांव निवासी भोला नाथ पांडेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की।
उनका आरोप है कि पुलिस टीम ने उनकी चोटी पकड़कर खींची और मूंछें उखाड़ीं। जब उनकी 7 वर्षीय पौत्री उन्हें बचाने आई,तो उस पर भी हमला किया गया। भोला नाथ के अनुसार,पुलिस टीम के सभी सदस्य नशे में थे। उन्हें थाने ले जाते समय परिवार को कोई सूचना भी नहीं दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की है। दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

22 hours ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

22 hours ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

22 hours ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago