अयोध्या उत्तर प्रदेश

युवती की हत्या में उसका प्रेमी युवक गिरफ्तार, कैंट थाना क्षेत्र के कोटसराय गांव में हुई थी हत्या।

युवती की हत्या में उसका प्रेमी युवक गिरफ्तार, कैंट थाना क्षेत्र के कोटसराय गांव में हुई थी हत्या।

अयोध्या।

अयोध्या कैंट थाना पुलिस ने क्षेत्र के कोटसराय गांव निवासी युवती पूजा यादव की हत्या के मामले में उसके प्रेमी क्षेत्र के ही ग्राम रायपुर निवासी अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ रिशु को गिरफ्तार किया है।

सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 28 जून की सुबह बिस्तर पर युवती पूजा यादव 22 वर्ष (पुत्री) स्व अनिल का रक्तरंजित शव मिला था, उसका गला कटा हुआ था आईजी-एसएसपी समेत अन्य ने मौका-मुआयना किया था और अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी का पुरवा दर्शननगर निवासी प्रदीप कुमार यादव की ओर से अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में दर्ज कराए गए, इस हत्या के मामले के पर्दाफाश के लिए कैंट थाना प्रभारी संजय मौर्य तथा स्वाट व सर्विलांस प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी की टीम को लगाया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने बुधवार की सुबह 10.30 बजे के आसपास चन्द्रावती महाविद्यालय मोड के निकट से आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसका चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अमित कुमार श्रीवास्तव का पूजा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूजा उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि वह गैर बिरादरी में शादी करने को तैयार नहीं था, जिसके चलते उसने पूजा यादव की धारदार हथियार से गला रेत हत्या कर दी।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago