मिल्कीपुर-अयोध्या

मीडिया सेंटर मिल्कीपुर का उद्घाटन समारोह संपन्न,एसडीएम एवं सीओ ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

मीडिया सेंटर मिल्कीपुर का उद्घाटन समारोह संपन्न,एसडीएम एवं सीओ ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

मिल्कीपुर_अयोध्या
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में मीडिया सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी श्री यश त्रिपाठी रहे। तहसील के दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने फीता काटकर मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और पुष्पांजलि अर्पित की।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम सुधीर कुमार ने मौजूद इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सम्मानित साथियों को भरोसा दिलाया कि उनके मान सम्मान एवं स्वाभिमान में कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के चौथे स्तंभ मीडिया के साथ मिलकर यही प्रयास रहेगा कि पीड़ित व्यक्ति को सुलभ न्याय दिलाया जाए।

समारोह में मौजूद क्षेत्राधिकारी श्री यश त्रिपाठी ने मिल्कीपुर तहसील मुख्यालय पर मीडिया सेंटर की स्थापना पर हर्ष व्यक्त किया और उन्होंने भी मीडिया कर्मियों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी मिल्कीपुर अमित कुमार सिंह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर के अधीक्षक डॉ जी पी विश्वकर्मा ने भी मीडिया के साथियों को हर संभव मदद का ऐलान किया और कहा कि मीडिया सेंटर तहसील क्षेत्र के गरीब पीड़ित शोषितों के लिए कल्याणकारी जरूर साबित होगा।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ पत्रकार नरसिंह ने बताया कि आजादी के बाद से आज तक मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से तमाम विधायक एवं सांसद चुने गए सबसे मीडिया सेंटर की स्थापना कराए जाने का आग्रह भी मीडिया कर्मियों ने किया, लेकिन सबसे बड़ी शर्म की बात है कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा इस दिशा में आज तक कोई पहल नहीं की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि पत्रकार और प्रशासनिक अधिकारियों एक अटूट रिश्ता होता है। पत्रकार और प्रशासनिक अधिकारी दोनों का जनकल्याण का ही उद्देश्य होता है। दोनों सामंजस्य स्थापित करके पीड़ित को न्याय दिलाने की पुरजोर कोशिश करते हैं। उन्होंने मीडिया के साथियों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा एवं मदद का आग्रह मौजूद अधिकारियों से किया। कार्यक्रम में संगठन के तहसील अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी एवं राहुल पांडेय सहित वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर देवेंद्र पांडे,उप निरीक्षक अमर बहादुर सिंह एवं अमर बहादुर पटेल,वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जायसवाल,सुनील तिवारी,शत्रुघन यादव,वकार अहमद,मो हसन,आचार्य राहुल पांडे,विजय बहादुर पांडे,रुद्र नारायण तिवारी,राजकुमार,अतुल तिवारी,शिवराज यादव,अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष शिवराज तिवारी,राजेंद्र प्रसाद चौरसिया,नोटरी अधिवक्ता डी पी मिश्रा,अधिवक्ता संघ मिल्कीपुर मंत्री सूर्य नारायण द्विवेदी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

19 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

19 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago