कुमारगंज - अयोध्या

जमीन के लिए एक दूसरे का भाइयों ने बहाया खून, बड़े भाई की मौत।

जमीन के लिए एक दूसरे का भाइयों ने बहाया खून, बड़े भाई की मौत।
अयोध्या।

अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव में सगे भाइयों के बीच मामूली बात को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठियां चलाई गईं। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज़ के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुमारगंज पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए, आरोपी पिता तथा भाइयों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक बघौड़ा निवासी राम शंकर मौर्य के 4 बेटे हैं। विजय कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्य, जगदीश मौर्य और अरविंद मौर्य। भाइयों के बीच जमीन कब्जेदारी को लेकर पहले से विवाद है। किसी बात पर मंगलवार को दो भाइयों में विवाद बढ़ा, जो कि खूनी संघर्ष में बदल गया। गाली गलौज के बाद दोनों तरफ से लाठियां चलने लगी। इसी दौरान एक लाठी विजय कुमार मौर्य के सिर पर लग गई और वह नीचे गिर पड़ा। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए 100 शैय्या अस्पताल कुमारगंज पहुंचाया। जहां तैनात डॉ संतोष कुमार सिंह ने विजय कुमार मौर्य (पुत्र) राम शंकर का प्राथमिक उपचार करते हुए हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

जिला चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टरों ने विजय कुमार मौर्य को मृत घोषित कर दिया। मारपीट में घायल अनीता (पत्नी) प्रदीप कुमार मौर्य, अंशु (पुत्री) विजय कुमार मौर्य का 100 शैय्या अस्पताल कुमारगंज में इलाज किया गया। मारपीट में आशा (पत्नी) विजय कुमार मौर्य व प्रदीप कुमार (पुत्र) राम शंकर को मामूली चोटे आई हैं।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

24 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

24 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago