अयोध्या उत्तर प्रदेश

तीसरी मंजिल से श्रीरामलला के ललाट पर उतरेंगी सूर्य किरणें। अयोध्या।

तीसरी मंजिल से श्रीरामलला के ललाट पर उतरेंगी सूर्य किरणें।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान श्रीरामलला का मस्तिकाभिषेक  करेंगी। इसके लिए राम मंदिर के तीसरी मंजिल पर स्थाई रूप से ऑप्टोमैकेनिकल सिस्टम को स्थापित किया गया है। जहां से सूर्य की किरणें दर्पण से परिवर्तित होकर वर्टिकल पाइप के जरिए गर्भगृह में श्रीरामलला के मस्तक पर 5 मिनट तक 75 मिमी आकार का गोलाकार तिलक बनाएगी।

राम मंदिर के गर्भगृह में सूर्य की किरणों को पहुंचाने के लिए बीते 15 दिन से कार्य किया जा रहा था, जिसमें सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट रुड़की के वैज्ञानिकों ने सूर्य किरणों को रिफ्लेक्टर, दो दर्पण, तीन लेंस और वर्टिकल पाइप के माध्यम से मार्ग परिवर्तित करने का सफल परीक्षण किया है, जिसके लिए सबसे पहले तीसरी मंजिल पर एक रिफ्लेक्टर बॉक्स को लगाया गया है, जिसमें एक मुख्य लेंस है जो बिना बिजली के 19 गियर के जरिए काम करेगा। वहीं प्रथम और द्वितीय तल से वर्टिकल पाइप को गर्भगृह में उतारा गया है, जिसके अंदर तीन स्थान पर लेंस लगाया गया है। जहां से सूर्य की किरणें गर्भगृह में लगे दर्पण पर पड़ने के बाद 60 डिग्री में परिवर्तित होकर सीधे श्रीरामलला के मस्तक पर सुशोभित होंगी।

सीबीआई रुड़की के वैज्ञानिक डॉ प्रदीप चौहान के मुताबिक राम मंदिर में सूर्य तिलक रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे समय पर हो। इसके लिए सिस्टम में 19 गियर लगाए गए हैं। सिस्टम पर किरणों के पड़ते ही सेकेंड्स में दर्पण और लेंस चाल बदलेंगे। इसके बाद सूर्य की किरणें सीधे गर्भगृह में पहुंचेंगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक वैज्ञानिकों ने उपकरण को गर्भगृह के ठीक ऊपर तीसरी मंजिल पर लगाया है, जिसका ट्रायल दो चरणों में किया गया है। रामनवमी पर श्रीरामलला का सूर्य की किरणों से तिलक होना तय हो गया है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

23 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

23 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago