सप्ताह भर से लापता चल रहे अधेड़ का बोरे में मिला शव , हत्या की आशंका।

सप्ताह भर से लापता चल रहे अधेड़ का बोरे में मिला शव , हत्या की आशंका।

कुमारगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना अंतर्गत तेन्धा गांव के पास सुल्तानपुर-फैजाबाद यूनिट ब्रांच नहर के दक्षिणी नहर में जगदंबा प्रसाद कोरी (50) वर्ष का शव बोरे में पड़ा मिला। सप्ताह भर से वह लापता चल रहे थे। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल, शक के दायरे में मृतक की पत्नी आई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के मुताबिक,  तेन्धा गांव निवासी जगदंबा प्रसाद कोरी बीते 12 जनवरी की देर रात घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। जिसके बाद वह दोबारा घर नहीं लौटे। परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल बंद जाने लगा। किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर उनके बेटे ने कुमारगंज थाने में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को ग्रामीणों ने नहर किनारे बोरे में लाश देखी और फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस टीम ने मौका-मुआयना किया। इसके बाद ग्रामीणों से पूछताछ की, बावजूद इसके शिनाख्त नहीं हो सकी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कुछ ही घंटे के बाद मृतक की शिनाख्त जगदंबा प्रसाद कोरी के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने मृतक की पत्नी पर हत्या किए जाने की आशंका जातते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि जगदंबा प्रसाद की पत्नी का गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जिसके चलते वह पत्नी से अलग रहने लगे थे। उनका आरोप है कि आए-दिन पत्नी उसने मारपीट करती थी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्या में अधेड़ की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भर कर फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल, पुलिस कई पहलुओं में जांच कर रही है। पत्नी को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago