ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:22 PM IST

जमीन के लिए एक: दूसरे का भाइयों ने बहाया खून, बड़े भाई की मौत।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
जमीन के लिए एक दूसरे का भाइयों ने बहाया खून, बड़े भाई की मौत।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: जमीन के लिए एक दूसरे का भाइयों ने बहाया खून, बड़े भाई की मौत।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
जमीन के लिए एक दूसरे का भाइयों ने बहाया खून, बड़े भाई की मौत।
Ayodhya 9 april 24 1 - जमीन के लिए एक दूसरे का भाइयों ने बहाया खून, बड़े भाई की मौत।
अयोध्या।

अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव में सगे भाइयों के बीच मामूली बात को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठियां चलाई गईं। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज़ के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुमारगंज पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए, आरोपी पिता तथा भाइयों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक बघौड़ा निवासी राम शंकर मौर्य के 4 बेटे हैं। विजय कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्य, जगदीश मौर्य और अरविंद मौर्य। भाइयों के बीच जमीन कब्जेदारी को लेकर पहले से विवाद है। किसी बात पर मंगलवार को दो भाइयों में विवाद बढ़ा, जो कि खूनी संघर्ष में बदल गया। गाली गलौज के बाद दोनों तरफ से लाठियां चलने लगी। इसी दौरान एक लाठी विजय कुमार मौर्य के सिर पर लग गई और वह नीचे गिर पड़ा। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए 100 शैय्या अस्पताल कुमारगंज पहुंचाया। जहां तैनात डॉ संतोष कुमार सिंह ने विजय कुमार मौर्य (पुत्र) राम शंकर का प्राथमिक उपचार करते हुए हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

images 1 4 - जमीन के लिए एक दूसरे का भाइयों ने बहाया खून, बड़े भाई की मौत।

जिला चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टरों ने विजय कुमार मौर्य को मृत घोषित कर दिया। मारपीट में घायल अनीता (पत्नी) प्रदीप कुमार मौर्य, अंशु (पुत्री) विजय कुमार मौर्य का 100 शैय्या अस्पताल कुमारगंज में इलाज किया गया। मारपीट में आशा (पत्नी) विजय कुमार मौर्य व प्रदीप कुमार (पुत्र) राम शंकर को मामूली चोटे आई हैं।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT