
पेड़ की डाल गिरने से टूटा विद्युत पोल, मां-बेटे की मौत।
कुमारगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के थाना कुमारगंज के उधारनपुर गांव में नीम का पेड़ काटते समय विद्युत तार पर पेड़ की डाल गिर गई, जिससे एक विद्युत पोल टूट कर गिर गया। पोल के नीचे दबकर मां बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पेड़ काटते समय ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि पेड़ टूटकर विद्युत तार पर गिर जाएगा, लेकिन ठेकेदार ने उनकी एक न सुनी। उधारनपुर गांव निवासी रमजान ने अपना नीम का दो पेड़ रहमानीगंज निवासी ठेकेदार शिवकुमार को बेचा था। बुधवार दोपहर ठेकेदार पेड़ कटवा रहा था, अचानक पेड़ कटकर वहां से गुजर रही गांव की विद्युत लाइन पर गिर गया। इसके चलते वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक विद्युत पोल भी टूटकर गिर गया। यह पोल गांव निवासी रहीश 52 वर्ष (पुत्र) करिया के घर के सामने था। मौके पर वह अपनी मां वहीदुल निशा 70 वर्ष (पत्नी) करिया के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे, दोनों ही टूटे विद्युत पोल के नीचे आ गए और उसके नीचे दबकर मां बेटे की मौत हो गई।
सूचना पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक खंडासा संदीप सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मौके पर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने ठेकेदार शिवकुमार को हिरासत में ले लिया है। सीओ ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर मिलने पर केस दर्ज कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि रमजान ने कब्रिस्तान में स्थित नीम का पेड़ अपना बताकर बेचा था। उसको ठेकेदार शिवकुमार कटवा रहे थे। उनसे कहा गया था पेड़ विद्युत वायर पर गिर जाएगा लेकिन उसने ग्रामीणों की बात नहीं मानी जिसके चलते यह हादसा हुआ। जब तक वह शोर मचाते तब तक पोल टूटकर मां-बेटे के ऊपर गिर गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुमारगंज वन रेंज क्षेत्र में प्रतिदिन हरे पेड़ों की अवैध कटान हो रही है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More