मिल्कीपुर-अयोध्या

हवा के झोंके से गिरी बॉउंड्रीवाल को लेकर फंसे प्रधानाध्यापक, तलब की गई रिपोर्ट।

हवा के झोंके से गिरी बॉउंड्रीवाल को लेकर फंसे प्रधानाध्यापक, तलब की गई रिपोर्ट।
मिल्कीपुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के अमानीगंज शिक्षा क्षेत्र में शनिवार को हवा के मामूली झोंके से गिरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमपुर की चाहरदीवारी के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक से रिपोर्ट तलब की है। दस वर्ष पहले शिक्षा निधि से बनी चाहरदीवारी के निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यह तो गनीमत थी कि शनिवार दोपहर उस समय कक्षाएं चल रहीं थीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है पूर्व माध्यमिक विद्यालय में यह चाहरदीवारी दस साल पहले बनवाई गई थी। इसकी लंबाई करीब सौ फिट बताई जाती है। दीवार की चपेट में आकर गांव के एक बुजुर्ग घायल हो गए थे। बताया गया कि शनिवार को स्कूल मे कक्षाएँ चल रही थीं। तभी तेज हवा का झोंका आया और लगभग 100 फिट लम्बी विद्यालय की चहारदीवारी भरभरा कर गिर गई।
प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने बताया कि घायल ग्रामीण ईश्वर चंद्र शुक्ल (60) वर्ष  बगल के शुक्ल का पुरवा निवासी है। घटना के समय वह बाउंड्री वाल के किनारे खड़े थे। विद्यालय के शिक्षकों ने मलबा हटाकर के वृद्ध को बाहर निकाला। इसे लेकर प्रधानाध्यापक ने बताया कि दीवाल गिरने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर काफी नीचा है। वहां जलभराव भी हो जाता है। बाउंड्री वॉल का निर्माण लगभग 10 वर्ष पहले कराया गया था। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि चहारदीवारी गिरने की सूचना पर वहां के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र यादव से रिपोर्ट तलब की गई है। बाउंड्री वॉल का निर्माण किसके द्वारा कराया गया था। इसका पता किया जा रहा है।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

4 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago