अयोध्या उत्तर प्रदेश

मणिपुर की राज्यपाल पहुंचीं अयोध्या, कहा-श्रीरामलला का साक्षात दर्शन करने का मिला सौभाग्य।

मणिपुर की राज्यपाल पहुंचीं अयोध्या, कहा-श्रीरामलला का साक्षात दर्शन करने का मिला सौभाग्य।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी रविवार को श्रीरामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंची, मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया ने कहा कि, मैं पहली बार अयोध्या आई हूं, मेरी बहुत इच्छा थी कि मैं एक बार अयोध्या जरूर जाऊं और प्रभु श्रीरामलला का साक्षात दर्शन करूं, यह सौभाग्य आज मुझे मिला है, मैं श्रीरामलला से यही प्रार्थना करती हूं कि देश में सुख शांति बनी रहे और सद्भावना की भावना बनी रहे। राज्यपाल अनुसुइया ने मणिपुर में शांति बहाली के लिए श्रीरामलला से प्रार्थना की। इससे पहले उन्हें सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
राज्यपाल अनुसुइया ने कहा कि मणिपुर में अब काफी शांति हुई है, लोगों में फिर से एक भाईचारा स्थापित हो, जो कुछ दिनों से वहां पर हिंसा हो रही थी। वहां पर लोग एक दूसरे के प्रति सद्भावना और प्रेम के साथ रहे और मेरा मणिपुर प्रदेश फिर से विकास की ओर आगे बढ़े यही मैं भगवान राम से प्रार्थना करती हूं। अनुसुइया ने कहा कि मेरा मणिपुर और पूरा नॉर्थ ईस्ट बहुत खूबसूरत है और मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती भी थी कि मैं वहां की गवर्नर हूं, वहां मैं जो कुछ भी कर सकी लोगों की जो मदद शांति स्थापित करने में सारे लोगों का सहयोग मुझे मिला। मेरे मणिपुर में सुख शांति और लोगों में एक- दूसरे के प्रति एक सद्भावना के बनी रहे, यही मेरी प्रभु राम से प्रार्थना है।
editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

2 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

2 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

2 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

4 days ago