अयोध्या उत्तर प्रदेश

दोबारा जेल जा सकते हैं जमानत पर छूटे अपराधी।

दोबारा जेल जा सकते हैं जमानत पर छूटे अपराधी।

अयोध्या।

अयोध्या गंभीर अपराध करके जमानत पर छूटे आरोपियों की पुलिस कुंडली खंगाल रही है। आपराधिक गतिविधियों में जरा सी संलिप्तता मिलने पर उनकी जमानत निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आईजी ने इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं।
लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान और मतगणना को लेकर पुलिस भी हर तरह से प्रयास कर रही है। इसके लिए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को विभिन्न तरीके से पाबंद किया जा रहा है। अब उन अपराधियों पर पुलिस की नजर टेढ़ी हो रही हैं, जो हत्या, लूट,डकैती, दुष्कर्म, जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर आरोपों में जेल में बंद रहने के बाद अब जमानत पर बाहर आए हैं।

आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि ऐसे अपराधियों को चिह्नित करके उनकी गतिविधियों पर नजर तेज रखने के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। थानावार ऐसे लोग चिह्नित किए जा रहे हैं। उनकी दिनचर्या पर भी नजर रखी जा रही है। कोई भी ऐसा आरोपी यदि किसी गतिविधि में संलिप्त मिला तो उसके जमानत निरस्तीकरण की प्रक्रिया करवाकर उसे सलाखों के पीछे भेजवाने का प्रयास किया जाएगा।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago