मिल्कीपुर-अयोध्या

स्कूली वैन तथा कार की टक्कर में आठ छात्र घायल,। मिल्कीपुर अयोध्या।

स्कूली वैन तथा कार की टक्कर में आठ छात्र घायल।

मिल्कीपुर_अयोध्या।

अयोध्या के पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के विद्यालय के वाहन में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। विद्यालय का वाहन बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा है। घटना में आठ बच्चों को चोटें आई है। मिली जानकारी के अनुसार डालमिस सनबीम पब्लिक स्कूल डोभियारा सुल्तानपुर की स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ओमनी वैन को तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने टक्कर मार दिया।

हादसा अयोध्या रायबरेली नेशनल हाईवे के अयोध्या सुल्तानपुर सीमा पिठला के पास हुआ। दूसरी दिशा से आ रही ब्रेजा कार ने विद्यालय की ओमनी वैन में जबरदस्त टक्कर मारते हुए, जाकर बगल के गड्डे में पलट गई। दुर्घटना में ओमनी वैन में बैठे 8 छात्र घायल हो गए। विद्यालय प्रशासन ने सभी बच्चों को लेकर उपचार करने के लिए सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज ले में भर्ती कराया। उपचार के दौरान तीन बच्चों व ब्रेजा कार सवार को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल में परिजनों भी इकठ्ठा हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज रतन सिंह पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली। इस मौके पर छात्रों के अभिभावक एवं क्षेत्रीय संबंध लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

19 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

19 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago