
अयोध्या मेडिकल कालेज दर्शन नगर में बीएससी नर्सिंग में गलत तरीके से प्रवेश लेने वाले 11 छात्रों के खिलाफ कालेज प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में बीएससी नर्सिंग के सत्र 2023-24 छात्रों के प्रवेश संदिग्ध मिले थे।
नर्सिंग कालेज के प्राचार्य डा कल्पना बोरसे ने तहरीर में अमर सिंह, वीरेश मिश्रा, आंचल पटेल, अर्पित वर्मा, अश्वनी कुमार, आयुष कुमार गुप्ता, जितेन्द्र कुमार यादव, किशन कुमार सोनी, सत्य प्रकाश पाण्डेय, शिवम यादव व वेदान्त कुमार के प्रवेश को संदिग्ध बताया था। अटल बिहारी बाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश, लखनउ में इनका रोल नंबर, नाम व फोटो मिलान करने पर संदिग्ध मिले थे।
प्राचार्य कल्पना बोरसे की तहरीर पर सभी के खिलाफ धारा 419, 410 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अयोध्या कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि 11 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण की जांच की जा रही है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More