
अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील प्रशासन और लोक निर्माण विभाग द्वारा मंगलवार को रामपुर भगन बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों में हलचल मच गई। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पीडब्लूडी के कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर सड़क की दोनों पटरी का अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण हटाने को लेकर कुछ व्यापारियों से तहसीलदार की नोंक-झोंक भी हुई। लेकिन तहसीलदार के कड़े रुख को देखते हुए बाजार वासियों ने अपना अतिक्रमण स्वयं हटाना शुरू कर दिया। तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 5 दिन पूर्व बाजार में अतिक्रमणकारियों से अपना अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। लेकिन किसी ने कोई अमल नहीं किया।
सड़क के मध्य से दोनों तरफ 25 फीट तक अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने कहा है कि कार्रवाई से जो बच गए हैं वह अपने आप अतिक्रमण हटा लें वरना पुनः जेसीबी से हटवा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर एफआईआर की कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।
युवतियों में बढ़ रही तंबाकू की लत चिंता का विषय। अयोध्या। अयोध्या विश्व तंबाकू निषेध… Read More
बीकापुर के चौरे बाजार अग्निकांड पीड़ितों को मिला सरकार से थोड़ी राहत, तहसीलदार ने बांटे … Read More
राष्ट्रहित के विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों का हुआ सामूहिक श्रवण। अयोध्या। अयोध्या जिले में… Read More
श्रीरामलला के दर्शन के लिए उमड़ रहा जनसैलाब। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी में भव्य और… Read More
रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का… Read More
अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका। अयोध्या।… Read More