मिल्कीपुर-अयोध्या

युवक की हीट-स्ट्रोक से मौत: PNC कंपनी में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात था

युवक की हीट-स्ट्रोक से मौत: PNC कंपनी में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात था।

मिल्कीपुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर में पीएनसी कंपनी के सुरक्षाकर्मी की गर्मी से मौत हो गई। NH 330-A बना रही कार्यदाई संस्था पीएनसी कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मी की हीटस्ट्रोक से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग बना रही, पीएनसी कंपनी की एटीपीएल शाखा हलियापुर में सिक्योरिटी गार्ड पद पर तैनात संदीप कुमार पाल की अचानक तेज गर्मी के चलते तबीयत बिगड़ गई। अन्य सुरक्षा गार्डों ने उपचार करने के लिए स्थानीय सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज पहुंचाया। जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर दुर्ग विजय ने हीट स्ट्रोक कल लक्षण बताते हुए जिला अस्पताल का अयोध्या रेफर कर दिया था। संदीप के साथियों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई।

पीएनसी कंपनी के कर्मचारी अंकित सिंह ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उपचार नहीं किया सीधे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां इलाज शुरू होते ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

आपको बता दें कि मिल्कीपुर में पारा 43 से 45 डिग्री तक पहुंच गया है। इस गर्मी के चलते जहां लोग बेहाल हैं और बीमार हो रहे हैं। अब गर्मी के सितम से मौत भी होने लगी है। अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टर मरीजों को सावधानी बरतने को कह रहे हैं।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

16 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

16 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

22 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago