
वजीफा दिलाने के बहाने धोखे से कोर्ट मैरिज का आरोप।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र के इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को वजीफा दिलाने के बहाने धोखे से कोर्ट मैरिज कराने का मामला सामने आया है। छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छात्रा के भाई ने बताया कि उसकी छोटी बहन कक्षा 12की छात्रा है। त्रिकेश चौरसिया उनकी बहन को नौ अप्रैल को स्कूल से ही अपनी बाइक पर बैठाकर कचहरी ले गया। वकील संतोष वर्मा से मिलकर सादे स्टांप पर हस्ताक्षर करवा लिए और त्रिकेश के साथ फोटो शूट करवाया। कचहरी से लौटते समय रास्ते में वह अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने बताया कि उसने कोर्ट मैरिज कर ली है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 27 मई को जब उनके पिता ईंट के भट्ठे पर काम करने गए तो उन्हें कोर्ट मैरिज की जानकारी हुई। उन्होंने घर आकर छात्रा से पूछा तो उसने आपबीती बताई।
थानाध्यक्ष ओपी राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है,और जांच कि जा रही है ।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More