
ऐमी घाट पुल के नीचे मिला रक्तरंजित शव, हत्या की आशंका।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारुन व महराजगंज दो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित ऐमीघाट तमसा नदी के पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक युवक रक्त रंजित शव पाया गया है। आशंका है कि हत्या कर शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी बताई गई है।
शुक्रवार की प्रातः नदी की ओर शौच को गये ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने की सूचना के बाद एसओ तारुन ओम प्रकाश राय सहित ग्रामीण मौके पर पहुँच गए। थानाध्यक्ष ने बताया आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास कराया जा रहा है। मृतक की उम्र 40 साल के करीब लगती है जो दाढ़ी रखे है। शर्ट खून से लथपथ है और चेहरे व सर पर गहरी चोट के निशान भी मिले हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण प्रोटोकाल एपी सिंह, सीओ बीकापुर सुरेन्द्र सिंह, एसओ महराजगंज अमरजीत सिंह सहित फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुँच बारीकी से छानबीन की। पुलिस मृतक की लाश की शिनाख्त कराने के प्रयास में है। उसे अभी कोई सफलता नहीं मिली है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More