
प्रयागराज में पुलिस ने वकील को पीटा, दरोगा ससपेंड।
प्रयागराज।
प्रयागराज में मंगलवार को सीएम योगी दौरे पर थें। उनके दौरे के सुरक्षा को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदू हॉस्टल चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया था। वहां से गुजर रहे एक वकील ने इसका विरोध किया। इसके बाद वकील की चौकी प्रभारी नाका अतुल कुमार सिंह से बहस हो गई।
बहस के दौरान मौके पर तैनात नाका चौकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने वकील को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की जानकारी मिलते ही अन्य वकील मौके पर पहुंच गए। वकीलों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद वकीलों को वहां से हटाया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज ने चौकी प्रभारी नाका, अतुल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। आदेश में कहा गया कि हिंदू हॉस्टल चौराहे पर वीवीआईपी फ्लीट के गुजरने के दौरान दरोगा अतुल कुमार सिंह ने एक वकील के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके कारण चौराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More