
रात भर गांवों की खाक छानते , प्रत्याशी मांगते रहे आशीर्वाद।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बुधवार को होने वाले मतदान को लेकर सभी प्रत्याशी व राजनीतिक दलों के लोग रात भर गांवों की खाक छानते रहे। प्रत्याशियों के आवासों और चुनाव कार्यालयों पर भी कार्यकर्ता और समर्थक जुटे रहे और वोटों की गुणा-गणित चलती रही।
मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए सोमवार शाम पांच बजे प्रचार-प्रसार थम गया। प्रचार वाहनों, जनसंपर्क व रैलियों आदि पर पाबंदी लगी तो नेताओं ने सीधे जनता से संपर्क साधा। अलग-अलग गांवों में विभिन्न दलों के लोग व प्रत्याशी जनता का आशीर्वाद पाने के लिए रात भर जनता से मिन्नतें करते रहे। सुबह उठे तो घर पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं का रेला रहा।
विधानसभा क्षेत्र के जातीय समीकरणों के हिसाब से वोटों के ठेकेदार भी बुलाए गए। उन्हें अधिक से अधिक लोगों का वोट दिलाने का जिम्मा भी सौंपा गया। सूरज ढलने के बाद फिर से एक-एक वाहन गांवों की ओर देखे गए। हालांकि जनता का विश्वास कौन जीत सकेगा, इसका फैसला आठ फरवरी को होगा, लेकिन कोई भी दल किसी तरह की गुंजाइश नहीं छोड़ रहा है।
सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More
कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More
एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More
वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More
केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More