ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:26 PM IST

प्रयागराज में पुलिस ने: वकील को पीटा, दरोगा ससपेंड।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
प्रयागराज में पुलिस ने वकील को पीटा, दरोगा ससपेंड।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: प्रयागराज में पुलिस ने वकील को पीटा, दरोगा ससपेंड।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

प्रयागराज में पुलिस ने वकील को पीटा, दरोगा ससपेंड।

Prayagraj Police Beats Up A - प्रयागराज में पुलिस ने वकील को पीटा, दरोगा ससपेंड।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

प्रयागराज।

प्रयागराज में मंगलवार को सीएम योगी दौरे पर थें। उनके दौरे के सुरक्षा को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदू हॉस्टल चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया था। वहां से गुजर रहे एक वकील ने इसका विरोध किया। इसके बाद वकील की चौकी प्रभारी नाका अतुल कुमार सिंह से बहस हो गई।

बहस के दौरान मौके पर तैनात नाका चौकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने वकील को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की जानकारी मिलते ही अन्य वकील मौके पर पहुंच गए। वकीलों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद वकीलों को वहां से हटाया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज ने चौकी प्रभारी नाका, अतुल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। आदेश में कहा गया कि हिंदू हॉस्टल चौराहे पर वीवीआईपी फ्लीट के गुजरने के दौरान दरोगा अतुल कुमार सिंह ने एक वकील के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके कारण चौराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT