
प्राथमिक स्कूल का शिक्षक सस्पेंड, तीन अधिकारियों की टीम करेगी जांच।
सुल्तानपुर।
सुलतानपुर जिले में सरकारी शिक्षक द्वारा प्राथमिक विद्यालय की नई किताबें कबाड़ी को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने आरोपी शिक्षक अजय भास्कर को निलंबित कर दिया है।
घटना का खुलासा तब हुआ जब लंभुआ कस्बे में एक कबाड़ की दुकान पर 11 बोरी सरकारी किताबें बिक्री के लिए रखी मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई की और किताबें बेच रहे ई-रिक्शा चालक को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि किताबें बूधापुर निवासी कृष्ण कुमार अग्रहरि के माध्यम से भदैया ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय केनौरा में कार्यरत इंचार्ज हेडमास्टर अजय भास्कर द्वारा बेची गई थीं।
बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। टीम में बीईओ करौंदीकला कृष्ण कुमार मिश्र, खंड शिक्षाधिकारी जयसिंहपुर शिव शंकर मिश्र और समग्र शिक्षा बेसिक के एएओ नरेंद्र पाल सिंह शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है, कुछ महीने पहले कस्बे की दुकानों पर प्राइमरी स्कूल की किताबों के पन्नों में समोसे भी बेचे जा रहे थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More