प्रयागराज -उत्तर प्रदेश

महाकुंभ तीर्थयात्रियों के बन रहे भोजन में पुलिस ने डाली बालू।

महाकुंभ तीर्थयात्रियों के बन रहे भोजन में पुलिस ने डाली मिट्टी।

प्रयागराज।

प्रयागराज के महाकुंभ में फंसे लोगों के लिए खाने के लिए कुछ लोग खाना बना रहे थे। तभी एक पुलिस इंस्पेक्टर ने बन रहे खाना में मिट्टी डाल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में पुलिस इंस्पेक्टर ब्रजेश तिवारी ने श्रद्धालुओं के लिए बन रहे भोजन पर बालू डाल कर खराब कर दिया है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग महाकुंभ में फंसे लोगों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे है उनके सद्प्रयासों के ऊपर राजनीतिक विद्वेषवश मिट्टी डाल दी जा रही है।

यह वीडियो प्रयागराज के सोरांव इलाके का है। वीडियो में दिख रहा है कि फाफामऊ-सोरांव सीमा पर मलाक चतुरी गांव में सड़क के किनारे पटरी पर तीन बड़े-बड़े भगोनों में खाना बनाया जा रहा है। इसी दौरान एक पुलिस वाला एक बर्तन में जमीन से मिट्टी उठाता है और श्रद्धालुओं के लिए बन रहे भोजन में डाल देता है। दरअसल महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर बुधवार को भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी। इसमें कुचलने के कारण तीस लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद से सतर्कता बरतते हुए प्रयागराज आ रहे वाहनों को रास्तों में रोका जा रहा है। लोग घंटों-घंटों अपने वाहनों में ही बैठे रह रहे हैं। कुछ लोग पैदल भी निकल जा रहे हैं। इन्हीं लोगों के लिए कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने रास्ते-रास्ते में भोजना पानी आदि का प्रबंध किया है।

नोट:- आनलाइन समाचार अयोध्या इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago