गोंडा - उत्तरप्रदेश

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, सड़क छावनी में तब्दील, इलाके में फैला तनाव, प्रशासन सड़क पर।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, सड़क छावनी में तब्दील, इलाके में फैला तनाव, प्रशासन सड़क पर।

गोंडा।

गोंडा जिले में दशहरा पर्व को देर शाम गोंडा शहर के एक इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव में नूरामल मंदिर से आगे तकिया मस्जिद व घोसियाना मोहल्ले के आसपास पत्थरबाजी होने से बवाल की स्थिति बन गई।

हालांकि, सूचना मिलते ही इलाके को पुलिस बल और पीएसी के जवानों से छावनी में तब्दील कर दिया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने मस्जिद के आसपास वाले दो और तीन मंजिला घरों से पत्थर फेंकने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन और हो हल्ला शुरू कर दिया। कंट्रोल रूम से संदेश मिलते ही मौके पर एसपी विनीत जायसवाल खुद पहुंच गये और माइक हाथ में लेकर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोनार गली मोहल्ले की दुर्गा प्रतिमा शहर से खैरा भवानी मंदिर के पोखरे में विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थीं, उसी वक्त असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। इस दौरान अंधेरा होने के चलते पुलिस को और कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हुड़दंगियों को पुलिस जवानों ने खदेड़ते हुए रास्ते पर एकत्रित भीड़ को भी तितर बितर कर दिया।

नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि हालात पूरी तरह से कंट्रोल में है। कुछ गलतफहमी की वजह से विवाद की परिस्थिति बन गई थी, लेकिन मौके पर पहुंचकर पुलिस अफसरों और जवानों से सब संभाल लिया। रूट को डायवर्ट कर विसर्जन यात्रा को गंतव्य तक सही सलामत पहुंचाया जा रहा है।

editor

Recent Posts

हत्या का वांछित इनामिया आरोपी गिरफ्तार।

हत्या का वांछित इनामिया आरोपी गिरफ्तार। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

14 hours ago

विधानसभा में चंदा चोर कहां मिलेंगे के लगे नारे तो भड़के सीएम योगी, बोले- सपा का आचरण प्रदेश देख रहा।

विधानसभा में चंदा चोर कहां मिलेंगे के लगे नारे तो भड़के सीएम योगी, बोले- सपा… Read More

1 day ago

चंदा चोर,गद्दी छोड़ के नारे पर भड़के स्पीकर सतीश महाना,बोले- चंदा दिया हो तो रसीद दिखाओ।

चंदा चोर, गद्दी छोड़ के नारे पर भड़के स्पीकर सतीश महाना,बोले- चंदा दिया हो तो… Read More

2 days ago

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

2 days ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

4 days ago