दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है।
घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले।
आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।
मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More
खुड़ैल थाना क्षेत्र के नीलगिरी परिसर में गमी के भजन-कीर्तन के दौरान देवास के 22… Read More