पूराकलंदर- अयोध्या

कमरे में फंदे से लटकती मिली युवती, इलाज के दौरान मौत।

कमरे में फंदे से लटकती मिली युवती, इलाज के दौरान मौत।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया गोवा मजरे करौंदा गांव में शुक्रवार रात 18 वर्षीय युवती घर के अंदर छत में लगे चुल्ले के सहारे फंदे से लटकती देखी गई। परिजनों द्वारा रात में ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार भोर में मौत हो गई। करौंदा गांव निवासी भगवती प्रसाद सेन का समूचा परिवार रात में सो रहा था। पांच पुत्रियों में चौथे नंबर की पुत्री गुंजन 18 वर्ष भी बगल के कमरे में लेटी हुई थी। आधी रात के आसपास चीखने की आहट पर परिजन जग गए। उठकर देखा तो गुंजन गले में फंदा लगा छत में लगे चुल्ले के सहारे लटक रही थी। बिना देर किए परिजन गंभीरावस्था में गुंजन को जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां करीब 2 घंटे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी पूरा कलंदर देवेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।

editor

Recent Posts

हत्या का वांछित इनामिया आरोपी गिरफ्तार।

हत्या का वांछित इनामिया आरोपी गिरफ्तार। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

15 hours ago

विधानसभा में चंदा चोर कहां मिलेंगे के लगे नारे तो भड़के सीएम योगी, बोले- सपा का आचरण प्रदेश देख रहा।

विधानसभा में चंदा चोर कहां मिलेंगे के लगे नारे तो भड़के सीएम योगी, बोले- सपा… Read More

1 day ago

चंदा चोर,गद्दी छोड़ के नारे पर भड़के स्पीकर सतीश महाना,बोले- चंदा दिया हो तो रसीद दिखाओ।

चंदा चोर, गद्दी छोड़ के नारे पर भड़के स्पीकर सतीश महाना,बोले- चंदा दिया हो तो… Read More

2 days ago

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

2 days ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

4 days ago