अयोध्या उत्तर प्रदेश

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दीपावली की रात उपचार में देरी और दर्द से राहत न मिलने पर भड़के एक युवक ने सुरक्षा गार्ड पर पिस्तौल तान दी। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों में भारी अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया और शांतिभंग की आशंका में उसका चालान कर दिया है।

मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी 35 वर्षीय युवक दीपावली की रात करीब 12:00 बजे पटाखे फोड़ते समय अंगुली में चोट लगने के बाद उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंचा था। त्योहार की रात होने के कारण अस्पताल की इमरजेंसी में घायलों और मरीजों की काफी भीड़ थी। स्वास्थ्यकर्मियों ने युवक की चोटिल अंगुली पर प्राथमिक दवा लगाई, लेकिन उसे दर्द से तत्काल आराम नहीं मिल पा रहा था।

इससे नाराज होकर युवक ने इमरजेंसी कक्ष में हंगामा और गाली-गलौज शुरू कर दी। उस समय मौके पर मौजूद लोगों और कर्मियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया और वह वहां से चला गया। लेकिन, रात करीब ढाई बजे वह युवक दोबारा अस्पताल परिसर में आ धमका। इस बार उसके हाथ में पिस्तौल थी, जिसे उसने सीधे वहां तैनात सुरक्षा गार्ड पर तान दिया।

अस्पताल में खुलेआम पिस्तौल लहराता देख मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई, मौके पर मौजूद कुछ साहसी लोगों ने युवक को घेरकर समझाने का प्रयास किया। इसी बीच घटना की सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दे दी गई।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है, जिसके चलते पुलिस ने युवक के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान किया है।

editor

Recent Posts

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

5 days ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

5 days ago

इंदौर: लव मैरिज से नाराज नाबालिग साला ने जीजा को चाकू से गोदा, मौत

खुड़ैल थाना क्षेत्र के नीलगिरी परिसर में गमी के भजन-कीर्तन के दौरान देवास के 22… Read More

5 days ago

भदोही: प्रेमी से बात पर भाइयों ने बहन का गला घोंटा, फंदे से सुसाइड दिखाया

गोपीगंज के जखांव गांव में 4 नवंबर की रात खुशबू की हत्या उसके भाइयों सूरज… Read More

5 days ago