ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:24 AM IST

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के: दौरान पत्थरबाजी, सड़क छावनी में तब्दील, इलाके में फैला तनाव, प्रशासन सड़क पर।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, सड़क छावनी में तब्दील, इलाके में फैला तनाव, प्रशासन सड़क पर।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, सड़क छावनी में तब्दील, इलाके में फैला तनाव, प्रशासन...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, सड़क छावनी में तब्दील, इलाके में फैला तनाव, प्रशासन सड़क पर।

images 1 5 - दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, सड़क छावनी में तब्दील, इलाके में फैला तनाव, प्रशासन सड़क पर।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

गोंडा।

गोंडा जिले में दशहरा पर्व को देर शाम गोंडा शहर के एक इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव में नूरामल मंदिर से आगे तकिया मस्जिद व घोसियाना मोहल्ले के आसपास पत्थरबाजी होने से बवाल की स्थिति बन गई।

हालांकि, सूचना मिलते ही इलाके को पुलिस बल और पीएसी के जवानों से छावनी में तब्दील कर दिया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने मस्जिद के आसपास वाले दो और तीन मंजिला घरों से पत्थर फेंकने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन और हो हल्ला शुरू कर दिया। कंट्रोल रूम से संदेश मिलते ही मौके पर एसपी विनीत जायसवाल खुद पहुंच गये और माइक हाथ में लेकर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोनार गली मोहल्ले की दुर्गा प्रतिमा शहर से खैरा भवानी मंदिर के पोखरे में विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थीं, उसी वक्त असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। इस दौरान अंधेरा होने के चलते पुलिस को और कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हुड़दंगियों को पुलिस जवानों ने खदेड़ते हुए रास्ते पर एकत्रित भीड़ को भी तितर बितर कर दिया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि हालात पूरी तरह से कंट्रोल में है। कुछ गलतफहमी की वजह से विवाद की परिस्थिति बन गई थी, लेकिन मौके पर पहुंचकर पुलिस अफसरों और जवानों से सब संभाल लिया। रूट को डायवर्ट कर विसर्जन यात्रा को गंतव्य तक सही सलामत पहुंचाया जा रहा है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT