
गाजे-बाजे के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का किया गया।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में विजयदशमी पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दुर्गा मां को विदाई देने के लिए बड़ा जनसमूह सड़क पर उतर आया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में डीजे पर युवा थिरकते नजर आए। निर्मली कुंड पर देर शाम तक विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। सुबह 11 बजे जीआईसी मैदान से शोभायात्रा को महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह व पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, पूर्व मंत्री तेजनरायन पांडेय पवन ने रवाना किया।
इससे एक दिन पहले ही रात में 150 प्रतिमाएं एकत्रित हो गई थीं। प्रतिमाएं फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज होते हुए प्रतिमाएं निर्मली कुण्ड पहुंची। इससे पहले जगह-जगह पर माता की प्रतिमाओं पर पुष्प वर्षा हुई। चौक घंटाघर पर नगर निगम ने स्टेज बनवा रखा था। चौक में शोभा यात्रा पर विधायक वेद गुप्ता व अन्य पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया।
विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। विसर्जन यात्रा पर सार्वजनिक वाहन प्रतिबंधित किये गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस के अलावा आरपीएफ व महिला पुलिस की तैनाती की गई थी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More