बीकापुर - अयोध्या

ढाई माह से लापता छात्रा का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े व चप्पल से हुई पहचान।

ढाई माह से लापता छात्रा का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े व चप्पल से हुई पहचान।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शिवतर गांव के पास स्थित जंगल झाड़ी में शनिवार सुबह मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मौके से मिले चप्पल व कपड़ों से उसकी पहचान हुई। मृतका कक्षा 11 की छात्रा थी, वह ढाई माह पूर्व लापता हो गई थी। मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूचना पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ बीकापुर पियूष ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की।

शिवतर निवासी आसमीन (पुत्री) मोहम्मद इदरीश क्षेत्र के कोछा बाजार में संचालित एक निजी विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह 28 अक्टूबर 2024 की शाम गांव से लापता हो गई थी। दूसरे दिन उसकी मां किस्मत उल निशा ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस पिछले ढाई महीने से उसकी तलाश कर रही थी। 

शनिवार सुबह तालाब के पास नित्य क्रिया के लिए गए ग्रामीणों ने जंगल झाड़ी के बीच में एक मानव कंकाल देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर लापता छात्रा के परिवारीजन मौके पर पहुंचे, तो वहां मिले कपड़े व चप्पल से उसकी पहचान आसमीन के रूप में की। उन्होंने हत्या की आशंका जताई।

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि परिवार के लोगों ने कपड़े व चप्पल के आधार पर कंकाल की पहचान अपनी पुत्री के रूप में की है। डीएनए सैंपलिंग लेने की कार्रवाई की जा रही है। कंकाल का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago