ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 10:03 AM IST

ढाई माह से लापता: छात्रा का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े व चप्पल से हुई पहचान।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
ढाई माह से लापता छात्रा का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े व चप्पल से हुई पहचान।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: ढाई माह से लापता छात्रा का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े व चप्पल से हुई...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

ढाई माह से लापता छात्रा का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े व चप्पल से हुई पहचान।

cats255 - ढाई माह से लापता छात्रा का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े व चप्पल से हुई पहचान।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शिवतर गांव के पास स्थित जंगल झाड़ी में शनिवार सुबह मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मौके से मिले चप्पल व कपड़ों से उसकी पहचान हुई। मृतका कक्षा 11 की छात्रा थी, वह ढाई माह पूर्व लापता हो गई थी। मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूचना पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ बीकापुर पियूष ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की।

शिवतर निवासी आसमीन (पुत्री) मोहम्मद इदरीश क्षेत्र के कोछा बाजार में संचालित एक निजी विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह 28 अक्टूबर 2024 की शाम गांव से लापता हो गई थी। दूसरे दिन उसकी मां किस्मत उल निशा ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस पिछले ढाई महीने से उसकी तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

शनिवार सुबह तालाब के पास नित्य क्रिया के लिए गए ग्रामीणों ने जंगल झाड़ी के बीच में एक मानव कंकाल देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर लापता छात्रा के परिवारीजन मौके पर पहुंचे, तो वहां मिले कपड़े व चप्पल से उसकी पहचान आसमीन के रूप में की। उन्होंने हत्या की आशंका जताई।

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि परिवार के लोगों ने कपड़े व चप्पल के आधार पर कंकाल की पहचान अपनी पुत्री के रूप में की है। डीएनए सैंपलिंग लेने की कार्रवाई की जा रही है। कंकाल का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT