बस्ती - उत्तर प्रदेश

बस्ती में हुई पुलिस मुठभेड़ में अयोध्या के बदमाश को लगी गोली।

बस्ती में हुई पुलिस मुठभेड़ में अयोध्या के बदमाश को लगी गोली।

बस्ती।

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र स्थित माझा में शुक्रवार की शाम हुई पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से 25 हजार रुपये का इनामी अयोध्या निवासी नौशाद  घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से असलहा बरामद किया। बीते 07 जनवरी को हुई मुठभेड़ में नौशाद के तीन साथी गिरफ्तार किए गए थे। नौशाद मौके से फरार हो गया था।

छावनी थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह को शुक्रवार को सूचना मिली कि अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित शेखपुर निवासी 25 हजार का इनामी बदमाश नौशाद छितौना माझा के पास मौजूद है। छावनी थानेदार ने स्वॉट टीम से संपर्क किया और माझा के पास पहुंचकर घेराबंदी कर दी। नौशाद ने जैसे ही पुलिस टीम को देखा उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की। दाहिने पैर में गोली लगने से नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसे धर दबोचा और सीएचसी विक्रमजोत में भर्ती करा दिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि 15 दिसंबर की रात नगर थाना क्षेत्र स्थित खजुरिया श्रीनेत गांव निवासी मुनिराम यादव के दरवाजे पर बंधी तीन भैंस चोरी की थी।

छावनी थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी संतोष कुमार की टीम ने 7 जनवरी की सुबह धुसवा तटबंध से तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से असलहे और नकदी बरामद किए थे। उनकी पहचान अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित शेखपुरा निवासी दद्दन, रवि और रौनाही कस्बा निवासी एराज खान के रूप में हुई थी। मौके से एक अन्य तस्कर भागने में सफल हो गया था। पुलिस की पूछताछ में मालूम हुआ था कि फरार हुआ तस्कर नौशाद है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago