
कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट कस्बे में प्रयागराज हाईवे पर सोमवार शाम 3 बजे के आसपास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।
हादसे में स्कूटी चालक गांधीनगर खजुराहट निवासी 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि युवक पेट्रोल पंप खजुराहट से डीजल लेकर स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। राहगीरों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया गया कि मृतक अविवाहित था और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। गांव व क्षेत्र में शोक की लहर है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More