
अयोध्या में बड़ा हादसा,150 वर्ष पुराना नीम का पेड़ गिरने से बच्चे की मौत, तीन अन्य घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त।
अयोध्या।
अयोध्या कोतवाली नगर अंतर्गत रिकाबगंज चौराहे के समीप शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे नीम का एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। साथ ही कई दो पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये। पेड़ करीब 150 वर्ष पुराना बताया जा रहा है, उसकी जड़ें खोखली हो गई थी।
गनीमत रही कि हादसे के समय चौराहे पर लाल सिग्नल था। मृतक बच्चे की पहचान अब्बू साहिमन (10) पुत्र रमजान अली निवासी मोइया बेगमगंज थाना पूराकलंदर के रूप में हुई। वह अपने चाचा के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में भाग लेने आया था। घायलों में आशिमा निवासी अंगूरीबाग कोतवाली नगर, नाजनीन निवासी ठठरहिया चौक कोतवाली नगर व महताब निवासी मोइया बेगमगंज थाना पूराकलंदर के रूप में हुई। हादसे के बाद रिकाबगंज-चौक मार्ग की एक लेन बंद कर राहत कार्य शुरू किया।
मौके पर सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह, नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय समेत वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More