कुमारगंज - अयोध्या

कृषि विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला।

कृषि विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अनूप कुमार सिंह की पत्नी नेहा कुमारी (25) वर्ष का शव उसके कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे शनिवार रात लगभग  10 बजे लटका मिला। घटना की जानकारी के बाद पति ने अपने सहयोगियों के साथ आनन-फानन में इलाज के लिए सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किए जाने से पहले ही प्रोफेसर पति अपनी पत्नी को लेकर जिला अस्पताल चले गये। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस में महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
अनूप कुमार सिंह निवासी नेहरू नगर, चंदौली की डेढ़ वर्ष पूर्व कृषि विश्व विद्यालय के कॉलेज आफ वेटरनरी में सहायक प्राध्यापक पद पर नियुक्ति हुई थी। वर्ष 2022 में उनका विवाह नेहा कुमारी पुत्री संजय सिंह निवासी यारपुरा थाना गार्डनीबाग जनपद पटना बिहार के साथ हुआ था। उनके 9 माह का एक बेटा भी है। वह कृषि विश्वविद्यालय के मकान संख्या बी – 87 में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार की रात उनकी पत्नी नेहा कुमारी दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी पाई गईं। बताया जाता है कि थोड़ी देर बाद पति ने जब देखा, तब उन्होंने किसी तरह से नेहा को फंदे से नीचे उतारा और पड़ोस में ही स्थित संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले गए। अस्पताल के डॉक्टर अमित ने महिला को इमरजेंसी कक्ष में लाने की बात कहते हुए हालत नाजुक बताई। इतने में कार में सवार तीनों लोग महिला को जिला अस्पताल ले जाने की बात कहते हुए लेकर चले गए थे।

घटना के दूसरे दिन रविवार को क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज रतन सिंह एवं फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रभारी सुरक्षा अधिकारी डॉ एसपी सिंह की मौजूदगी में सहायक प्राध्यापक के बंद कमरे का ताला तुड़वाकर गहन छानबीन की। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि जिस कार से महिला को लेकर आए थे उसमें सवार तीनों लोग शराब के नशे में धुत थे। उनसे बार-बार कहा गया कि महिला को कार से उतार कर इमरजेंसी कक्ष में ले आइए, किंतु उन लोगों ने एक भी नहीं सुनी थी। फिलहाल मामले में अभी कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस घटना की गहन छानबीन में जुटी है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago