
अवैध मेडिकल स्टोर से 1.33 लाख की दवाएं जब्त।
मिल्कीपुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर के सिधौरा मोड़ पर स्थित मेडिकल स्टोर जांच में अवैध मिला है। बिना लाइसेंस चल रहे इसे मेडिकल स्टोर से औषधि निरीक्षक ने 1,33,000 रुपये की दवाएं जब्त की हैं। तीन संदिग्ध दवाओं का नमूना लिया है। शुक्रवार को देर रात हुई इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हलचल रही।
औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने बताया कि सिधौरा मोड़ पर स्थित मुकेश मेडिकल स्टोर बगैर लाइसेंस संचालित होने की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर हुई थी। शुक्रवार की देर शाम मेडिकल स्टोर की जांच की गई तो शिकायत सही मिली। लगभग 11 बजे रात तक चली जांच में मेडिकल स्टोर से कागजात व दवाओं की खरीद-फरोख्त का विवरण खंगाला गया। दवाओं का स्टॉक चेक किया गया तो लगभग 1,33,000 रुपये की दवाएं मिलीं। तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए आगरा की राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। बगैर लाइसेंस दुकान संचालित करने के मामले में नोटिस दी गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। नमूनों की रिपोर्ट मिलने पर आग की कार्रवाई होगी।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More