अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप।

अम्बेडकरनगर।
अम्बेडकरनगर जिले के बसखारी थाना इलाके के बसखारी में स्थित आयुष मल्टीपल हॉस्पिटल बसखारी में प्रसूता की ऑपरेशन के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। प्रसूता की मौत की सूचना से गुस्साए परिजनों ने बसखारी में रोड जाम कर दिया हंगामा शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर पंहुचे पुलिस ने लोगो को समझाबुझा कर जाम खोलवाया। पुलिस ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा।
बसखारी थाना इलाके के हरनीडीह निवासी 24 वर्षीय रीना कुमारी (पत्नी) अजय कुमार बसखारी थाना इलाके के बसखारी अकबरपुर रोड पर स्थित आयुष मल्टीप्ल हॉस्पिटल में प्रसव के लिए आई थी। जिसका आज प्रसव के कुछ समय बाद ही जच्चा बच्चा की मौत हो गयी। मौत की सूचना से गुस्साए परिजनों ने अकबरपुर बसखारी मार्ग को जाम कर दिया। मृतक के परिजनों का गुस्सा देख डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग गया। जाम की सूचना पर पंहुचे सीओ और प्रभारी निरीक्षक ने लोगो को समझा बुझाकर जाम को खोलवाया। प्रभारी निरीक्षक संत सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर कार्यवाही किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago