रुदौली-अयोध्या

कागज पर गोशाला बनाकर हड़प लिए नौ लाख।

कागज पर गोशाला बनाकर हड़प लिए नौ लाख।

रुदौली अयोध्या।

अयोध्या जिले के रुदौली क्षेत्र में सरकार के लाख चाहने के बावजूद किसानों को छुट्टा जनवरों के प्रकोप से छुटकारा मिलना असंभव सा दिख रहा है।

ताजा मामला मवई विकास में खंड के ग्राम पंचायत भटमऊ नारायण का है। यहां भिखारी सराय में मात्र कागजों पर अस्थायी गौशाला का निर्माण कार्य दिखाकर लगभग एक वर्ष पहले नौ लाख रुपये ग्राम प न प्रधान व सचिव ने निकाल लिए। आपको बता दें कि खुले मैदान में मात्र कागज पर चल रही उक्त अस्थायी गोशाला में न तो कोई गोवंश है और न ही उनके चारे पानी की कोई व्यवस्था। नौ लाख नौ हजार रुपये की लागत से निर्मित इस अस्थायी गोशाला निर्माण के नाम पर मात्र चारों तरफ मनरेगा मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन से खोदाई करके खाई बना दी गई है। यहां तक कि धूप व पानी से गोवंशों के बचाव व उनके चारे भूसे के लिए टिनशेड का निर्माण तक नहीं कराया गया। ग्राम प्रधान बिट्टन देवी ने उक्त जमीन पर लगे बेशकीमती शीशम व महुआ के दर्जनों पेड़ों की बिक्री जरूर कर दी है।

ग्रामवासी का कहना है कि खंड विकास अधिकारी से लेकर डीएम व सीडीओ तक इस मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामवासी ने भी ग्राम प्रधान विट्टन देवी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि गोशाला में कोई जानवर नहीं है, कोई व्यवस्था भी नहीं है। खंड विकास अधिकारी मवई अनुपम कुमार वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

23 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

23 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago