
ट्रैक्टर खरीदने आए किसान से छीने 4.30 लाख।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के कोतवाली रुदौली के भेलसर इलाके में पुराना ट्रैक्टर खरीदने आए लखीमपुर जिले के एक किसान से बाइक सवार दो युवकों ने चार लाख तीस हजार रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
मोहल्ला पश्चिमी लखपेड़ा कस्बा, कोतवाली मोहम्मदी जनपद लखीमपुर के निवासी खालिद पुत्र अजीज सोमवार को रुदौली के भेलसर में स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी से पुराना ट्रैक्टर खरीदने के अपराह्न करीब तीन बजे बस से उतरे। बस से उतर कर सड़क किनारे बैठकर वह लघुशंका करने लगे। इस दौरान बाइक से आए दो युवक 4.30 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर अयोध्या की ओर फरार हो गए। खालिद के शोर मचाने पर आस पास के लोग दौड़े व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्किल के सभी थानों की पुलिस ने अपने अपने इलाके में नाकाबंदी कर दी।
सीओ रुदौली आशीष निगम ने बताया कि नाकेबंदी के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का… Read More
अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका। अयोध्या।… Read More
अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम सफाई वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर। अयोध्या।… Read More
रुदौली पुलिस ने पकड़े टोटी चोर, चोरी की 125 पीतल की टोटियां बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More
ज्वैलरी शॉप लूटकांड की आरोपी गर्भवती महिला पायल को मिली सशर्त जमानत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
दुबई में युवक की मौत के एक महीने बाद गांव पहुंचा शव, परिजनों में मचा… Read More