
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम रूम में लगी आग, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, 10 मिनट में पाया काबू।
अयोध्या।
अयोध्या के रुदौली में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम रूम और जनरेटर रूम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय फायर सर्विस यूनिट ने 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। जैसे बड़ा हादसा टल गया।
रुदौली कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम और जनरेटर रूम में अज्ञात कारणों से आग लग गई आज की लपटें देख आस-पास के लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस यूनिट ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी में सकट के बाद आज पर काबू पाया। आग के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एटीएम रूम और जनरेटर रूम को कुछ नुकसान हुआ है।
फायर सर्विस यूनिट की टीम के अलावा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि समय रहते फायर ब्रिगेड की यूनिट मौके पर पहुंचकर आग की स्थिति को नियंत्रित कर लिया जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हो सका। एटीएम मशीन के कुछ वायर जले हैं। अगर समय रहती सूचना न दी गई होती तो बैंक का भारी नुकसान के साथ-साथ आसपास के लोगों का भी भारी नुकसान हो जाता।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More